फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1000 personalities from Sikh community join BJP, Nadda said - historic moment

Delhi : सिख समुदाय की 1000 हस्तियां भाजपा में शामिल, आभार जताकर नड्डा बोले-यह ऐतिहासिक क्षण

Sun, 28 Apr 2024 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 05:51 AM IST
सार

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया। साथ ही, विकसित भारत का मोदी सरकार का संकल्प पूरा करने की दिशा में सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया।

विज्ञापन
1000 personalities from Sikh community join BJP, Nadda said - historic moment
नड्डा के साथ सिख समुदाय के लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रमुख नेताओं समेत समुदाय की लगभग 1,000 हस्तियों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया। साथ ही, विकसित भारत का मोदी सरकार का संकल्प पूरा करने की दिशा में सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया।

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने वाले सदस्यों में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य भूपेन्द्र सिंह गिन्नी, रमनदीप सिंह थापर, परविंदर सिंह लक्की, मंजीत सिंह औलख, रमनज्योत सिंह, जैस्मीन सिंह नौनी और हरजीत सिंह पप्पा आदि शामिल थे। सभी सदस्यों को सदस्यता की पर्ची देकर और पट्टिका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया गया। सभी ने एक स्वर में देश की विकास यात्रा में योगदान देने का अपना संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग और हर समुदाय के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने सिख भाइयों के विकास, विरासत और न्याय की दृष्टि से अनेक कार्य हुए हैं। हम मिलकर दिल्ली, पंजाब के साथ संपूर्ण सिख समाज के उत्कर्ष के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सदस्यों समेत भाजपा में शामिल हुई सभी हस्तियां प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान देना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी को हमेशा से ही पंजाब से विशेष लगाव 
नड्डा ने इस मौके पर कहा की पीएम मोदी जब संगठन के लिए काम कर रहे थे, तब लंबे समय तक पंजाब के प्रभारी रहे। वह पंजाब के लगभग सभी शहरों में गए हैं और वहां बहुत समय तक प्रवास किया है। उन्हें पंजाब से विशेष लगाव है। लंबे समय से मांग हो रही थी एफसीआरए कानून में संशोधन हो और श्री तख्त हरमंदिर साहिब के लिए दुनियाभर के लोगों को सहयोग करने का मौका मिले। पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे कोई वरीयता नहीं दी। लेकिन पीएम मोदी ने इसके लिए एफसीआरए में संशोधन किया। इसी तरह लंगर पर कोई टैक्स न लगाने का फैसला भी मोदी सरकार ने ही किया।

दूसरे दलों ने राजनीति के लिए दिए प्रलोभन
नड्डा ने कहा कि राजनीति करने के लिए दूसरे दल सिख समाज को हमेशा प्रलोभन देते रहे और बड़ी-बड़ी बातें करते रहे। लेकिन इस समाज के लिए प्रभावी काम मोदी सरकार ने ही किया है। चाहे करतारपुर कॉरिडोर को खुलवाना हो या फिर वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत करना। 1984 के सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी गठित कर गुनाहगारों पर मुकदमा चलाने का काम भी पीएम मोदी ने किया है।


अविस्मरणीय बलिदान देता रहेगा प्रेरणा
नड्डा ने कहा, सिख भाइयों ने देश के कल्याण और सुरक्षा के लिए खुद को समर्पित किया है। हमारे देश या संस्कृति पर जब भी कोई आक्रमण हुए, सिख भाइयों ने उसका सामना किया और विजय प्राप्त की। उनका बलिदान अविस्मरणीय है और हमें प्रेरणा प्रदान करते हैं। सिख समुदाय के योगदान की पहचान और उनका उचित सम्मान केवल भाजपा में ही संभव है। भाजपा हमेशा सिख समुदाय के साथ खड़ी है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed