{"_id":"f6bcc73e97ffef7345fd6e356c594557","slug":"100-schools-in-the-new-year-will-gift-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में नोएडा को मिलेगा 100 स्कूलों का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में नोएडा को मिलेगा 100 स्कूलों का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 30 Dec 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में गौतमबुद्ध नगर जिले के छात्र-छात्राओं को 100 से ज्यादा नए निजी स्कूलों का तोहफा मिलेगा। यह स्कूल नर्सरी से 12वीं तक के होंगे। निजी स्कूल बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक के निजी स्कूल माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन होंगे।
विज्ञापन
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता लेने के लिए (पहली से पांचवीं तक) करीब 75 आवेदन आए हैं। वहीं, नर्सरी से आठवीं तक लिए करीब 45 आवेदन शिक्षा विभाग को मिले। इसमें नोएडा से पांचवीं तक के लिए 44 और आठवीं तक के स्कूलों के लिए 26 आवेदन आए। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन 10वीं और 12वीं तक के स्कूल के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
इस बाबत बेसिक शिक्षा परिषद के जिला कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों की परिषद के मानक पर जांच की गई। जांच में करीब 60 फीसदी स्कूल मानक पर खरे पाए गए। इनकी संस्तुति मेरठ मंडल स्थित कार्यालय को भेज दी गई है। अब वहां से ही मान्यता के लिए संस्तुति भेजी जाएगी। इसके अलावा बचे हुए 40 फीसदी स्कूलों को कमियों को दूर करने की सलाह दी गई है। इसके बाद दोबारा से इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
जांच के आधार पर ही जिला स्तर पर संस्तुति दी जाएगी। दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि 11 में से छह स्कूल मानक पर खरे उतरे। इनकी संस्तुति माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय को भेज दी गई है। वहां से होने वाली जांच के बाद स्कूलों को मान्यता प्रदान की जाती है।