फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   100 e mohalla buses will run soon in Delhi

जान लें काम की बात: दिल्ली में जल्द दौड़ेंगी 100 ई-मोहल्ला बसें, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दी अहम जानकारी

Sun, 09 Apr 2023 08:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Apr 2023 08:47 PM IST
सार

ईवी चार्जिंग सहित तमाम आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिपो का साल के आखिर तक निर्माण पूरा किया जाएगा। डिपो में 140 बसों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी।

विज्ञापन
100 e mohalla buses will run soon in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में अंतिम छोर तक लोगों को पहुंचने में जल्द आसान होगी। लोगों की सुविधा के लिए अप्रैल के अंत तक 100 मोहल्ला ई-बसें चलने लगेंगी। यह पहला ऐसा मौका है कि जब दिल्ली में छोटे आकार (12 मीटर) की ई-बसें सड़कों पर उतारी जा रही हैं। कम चौड़ाई होने से मोहल्ला बसें कॉलोनियों में भी आसानी से गुजर सकेंगी। इससे गंतव्य तक पहुंचने में कम वक्त लगेगा और सफर भी सुलभ होगा। वर्ष 2025 तक ऐसी 2180 बसें चलाने की दिल्ली सरकार की योजना है। इस सेवा की शुरुआत से सार्वजनिक परिवहन में सुधार के साथ ही कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को किराड़ी बस डिपो के शिलान्यास के दौरान ये जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए आधुनिक बस डिपो का निर्माण किया जा रहा है। यह केजरीवाल सरकार का सराहनीय प्रयास है। ईवी चार्जिंग सहित तमाम आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिपो का साल के आखिर तक निर्माण पूरा किया जाएगा। डिपो में 140 बसों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। बसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी पार्किंग के लिए दिल्ली में नौ नए बस डिपो बनाने की दिल्ली सरकार की योजना का एक अहम हिस्सा है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस मौके पर किराड़ी के विधायक ऋतुराज झा भी मौजूद थे। किराड़ी में नया बस डिपो बनाने पर दिल्ली सरकार 160 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसमें भूमि अधिग्रहण के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को करीब 40 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 40 करोड़ रुपये जबकि डिपो के विद्युतीकरण पर करीब 80 करोड़ रुपये का खर्च शामिल है।

विज्ञापन

दुनिया के शीर्ष 35 शहरों में दिल्ली
गहलोत ने कहा कि 2015 में दिल्ली में 5,842 बसें थीं। अब बसों की संख्या बढ़कर 7,379 हो गई है। दिल्ली को सार्वजनिक परिवहन के लिहाज से दुनिया के शीर्ष 35 शहरों में स्थान दिया गया है। 

विज्ञापन

नौ बस डिपो का होगा निर्माण
गहलोत ने बताया कि किराड़ी डिपो दिल्ली में प्रस्तावित नौ आधुनिक डिपो में से एक है। जनता को सरकार आधुनिक परिवहन सुविधाएं प्रदान करना चाहती है। जनता को इस डिपो के निर्माण से होने वाले फायदे को देखते हुए आधुनिक बस डिपो के निर्माण पर 160 करोड़ रुपये खर्च करने में सरकार ने संकोच नहीं किया। केजरीवाल सरकार जल्द ही नौ नए डिपो का निर्माण करेगी। ये पूर्वी विनोद नगर, नरेला, दौराला, बुराड़ी, सावदा घेवरा, कापसहेड़ा, गदईपुर और छतरपुर में बनेंगे। किराड़ी में दिसंबर 2023 तक बस डिपो का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

सालाना 4.6 लाख टन कम होगा कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन
दिल्ली में सरकारी बसों के बेड़े में फिलहाल 7,379 बसें हैं। 2025 तक बसों की संख्या को बढ़कर 10,480 करने का लक्ष्य है। बेड़े का 80 फीसदी यानी 8,280 बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इससे कार्बन डाईऑक्साइड का सालाना उत्सर्जन करीब 4.6 लाख टन कम होगा। इससे दिल्ली की हवा की गुणवत्ता भी सुधरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed