फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   100-acre park will be electronic.

100 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक पार्क

Thu, 13 Nov 2014 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 13 Nov 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
100-acre park will be electronic.

ग्रेटर नोएडा के यमुना औद्योगिक क्षेत्र में करीब 100 एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रॉनिक पार्क विकसित किया जाएगा। इस पार्क में देश-विदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां अरबों का निवेश करेंगी।

विज्ञापन


इस क्षेत्र में विकास की संभावनाएं तलाशने, कंपनियों को निवेश के लिए बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए आईटी सचिव दिवेश रंजन शनिवार को प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश भर के उद्योगपति मुख्यमंत्री से मिले थे। उन्होंने आईटी से संबंधित कंपनियों का विकास करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड देने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक पार्क बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 100 एकड़ जमीन दिलाने के लिए सहमति दी थी। इसके तहत पार्क से संबंधित कंपनियों को भूखंड दिए जाने हैं।

इस संबंध में बैठक करने के लिए शासन स्तर पर उत्तर प्रदेश से आईटी सचिव दिवेश रंजन शनिवार को आएंगे। बैठक में पार्क को विकसित करने की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक की तैयारियों को लेकर अधिकारी जुट गए हैं। बताया गया है कि एलजी, सैमसंग समेत कई देसी-विदेशी कंपनियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क में रुचि दिखाई है।


पार्क से बढ़ेगा रोजगार
इलेक्ट्रॉनिक पार्क से संबंधित कंपनियों के स्थापित होने से क्षेत्र समेत दूसरे इलाकों के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे क्षेत्र का विकास होगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ पीसी गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक पार्क में एक जैसी कंपनियां होंगी। इसके विकसित होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढे़ंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed