फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 people trapped in lift at Illume Resto and Bar delhi

इल्यूम रेस्टो एंड बार: आधी रात को लिफ्ट में फंसे युवक-युवतियां, आफत में अटकी जान; चार घंटे तक चला रेस्क्यू

Mon, 08 Jan 2024 10:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 08 Jan 2024 10:39 PM IST
सार

दिल्ली के एक रेस्टो एंड बार लिफ्ट में एक साथ 10 लोग फंस गए। सूचना पर रेस्क्यू दल के अलावा लिफ्ट में फंसे लोगों के परिजन भी वहां पहुंच गए। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
 

विज्ञापन
10 people trapped in lift at Illume Resto and Bar delhi
लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के राजेंद्र प्लेस स्थित एक रेस्टो एंड बार में रविवार आधी रात को लिफ्ट में एक साथ 10 लोग फंस गए। ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट इमारत की पहली व दूसरी मंजिल के बीच फंस गई। लिफ्ट में चार युवतियां भी मौजूद थी। सूचना पर रेस्क्यू दल के अलावा लिफ्ट में फंसे लोगों के परिजन भी वहां पहुंच गए। पता चला कि दूसरी मंजिल पर लिफ्ट का कोई स्टाप नहीं था। 

विज्ञापन


दमकल के अधिकारियों ने लिफ्ट से रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले अधिकारी को मौके पर बुलाया। बाद में तीसरी मंजिल से दरवाजा खोलकर लिफ्ट की छत को काटा गया। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी मामूली रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2.57 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि पूसा रोड, राजेंद्र प्लेस, ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित इल्यूम रेस्टो एंड बार की लिफ्ट में कुछ लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि जिस बिल्डिंग की लिफ्ट में लोग फंसे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर ग्राउंड फ्लोर के अलावा पहली मंजिल पर एक नामी रेस्टोरेंट है। दूसरी मंजिल पर एक बड़ा ज्वेलरी शोरूम है। तीसरी मंजिल पर जिम और चौथी मंजिल पर इल्यूम रेस्टोरेंट व बार है। दूसरी मंजिल पर ज्वेलरी शोरूम होने की वजह से वहां लिफ्ट का दरवाजा नहीं था। लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच फंसी थी। ऐसे में दूसरी मंजिल से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सकता था, लेकिन वहां मोटी दीवार होने की वजह से उसे काटने में समय लगने की संभावना थी।

तीसरी मंजिल से लिफ्ट का गेट खोलकर किया रेस्क्यू
एडीओ राजेश शुक्ला ने बताया कि रात करीब 3.50 बजे उनको एक अधिकारी ने कॉल सूचना दी कि कुछ लोग लिफ्ट में फंसे हैं। वह तुरंत अपनी गाड़ी में विशेष टूल्स के साथ मौके पर पहुंचे। तीसरी मंजिल के दरवाजे को लिफ्ट में दाखिल होने की योजना बनी। दरवाजे का लॉक काटा गया। बाद में कटर की मदद से लिफ्ट की छत को काटा गया। 

सुबह करीब छह बजे लिफ्ट से नौ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन एक युवती का वजन ज्यादा होने की वजह से लिफ्ट की छत को और काटना पड़ा। बाद में अमित राणा नामक दमकलकर्मी लिफ्ट के अंदर उतरे। अंदर उतरने के दौरान उनके हाथ में कट भी लग गया। युवती को उन्होंने अपने कंधों पर खड़ा कर किसी तरह छत तक पहुंचाया। बाद में तीसरी मंजिल से लगाई गई सीढ़ी के रास्ते उसे निकाला गया।

पांच से छह लोगों की क्षमता थी लिफ्ट की
चार मंजिला इमारत में जो लिफ्ट लगी थी, उसकी क्षमता पांच से छह लोगों की थी। इस बीच उसमें जरूरत से ज्यादा 10 लोग सवार हो गए। इनमें भी कुछ लोगों का वजन ज्यादा था। ऐसे में जैसे ही लिफ्ट को नीचे जाने की कमांड दी। वह नीचे आते समय पहली और दूसरी मंजिल के बीच फंस गई। लिफ्ट की मोटर जाम हो गई। अंदर मौजूद लोगों ने उसे चलाने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम हो गए।

रेस्टो एंड बार में पार्टी करने आया था लड़के-लड़कियों का ग्रुप
कुछ कॉमन दोस्तों ने पार्टी करने का मन बनाया। राजेंद्र प्लेस के इल्यूम रेस्टो एंड बार में पार्टी की बात हुई। चार युवतियां इनमें साइना (23), किंशी (29), अनु खुराना (31) सृष्टि (28) के अलावा छह युवक सक्षम (23), अंकित (27), पंकज (43), गौरव (36), प्रितम सिंह (29) और अक्षय गांधी शामिल थे। देर रात को करीब पौने तीन बजे तक पार्टी चली। बाद में सभी वापस लौट रहे थे। इस दौरान लिफ्ट में सभी फंस गए।


जांच होने तक बार को बंद रखने के निर्देश
एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने एमसीडी और पुलिस को पत्र लिखकर जांच होने तक इल्यूम रेस्टो एंड बार को बंद रखने के लिए कहा है। मांग की गई है कि बार को तब तक नहीं खोला जाए, जब तक घटनास्थल का पुन निरीक्षण ना कर लिया जाए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed