{"_id":"5e8b60968ebc3e6fa257594e","slug":"10-more-corona-infected-found-in-delhi-state-cancer-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के हॉटस्पॉट बने कैंसर अस्पताल में मिले 10 और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के हॉटस्पॉट बने कैंसर अस्पताल में मिले 10 और कोरोना संक्रमित
Mon, 06 Apr 2020 10:33 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : social media
दिल्ली के हॉटस्पॉट बने राज्य कैंसर संस्थान में 10 और संक्रमित मिले हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट के बाद एक डॉक्टर और 11 नर्स को कोरोना संक्रमण मिला है। अभी तक इस अस्पताल से दो डॉक्टर और 16 नर्स को संक्रमण हो चुका है।
विज्ञापन
यहां कोरोना का उपचार नहीं होता है। इसके बाद भी अस्पताल में सबसे पहले कोरोना संक्रमण रेजीडेंट डॉक्टर से पहुंचा था जोकि अपने भाई से संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुई थी। इसके बाद से अस्पताल बंद है और यहां भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रैफर किया जा चुका है।
विज्ञापन
सबसे पहले संक्रमित मिलने के बाद रेजीडेंट डॉक्टर के संपर्क में आए 19 लोगों को क्वारंटीन किया था। अब सभी संक्रमित मिले हैं।