फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 million flown from officer of Indian Oil.

इंडियन ऑयल के अधिकारी के खाते से उड़ाए 10 लाख

Sat, 06 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 06 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
10 million flown from officer of Indian Oil.

विदेश में कार्यरत इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी के बैंक खाते को हैक कर दस लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। नोएडा में हैकरों ने नेट बैंकिंग के जरिये यह राशि लखनऊ के दो बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। अधिकारी की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 ने मामला दर्ज कर लिया। लखनऊ के खातों को बंद करने से पहले ही उनसे करीब 4.75 लाख रुपये निकाल लिए गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-15 निवासी सुशील कुमार इंडियन ऑयल कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। वह इन दिनों कंपनी की ओर से विदेश गए हैं। उनका पत्नी के साथ सेक्टर-18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में ज्वाइंट अकाउंट है। सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 दिसंबर को हैकरों ने उनके खाते से दस लाख रुपये नेटबैंकिंग के जरिये लखनऊ स्थित अलग-अलग बैंक के दो खातों में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन


एक खाते में 3.20 लाख, जबकि दूसरे में 6.80 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। दोनों खाते हाल ही में खोले गए हैं। मोबाइल पर रकम ट्रांसफर होने का एसएमएस मिलने के बाद उन्होंने  कस्टमर केयर में फोन कर ट्रांजेक्शन बंद कराया। वहीं, लखनऊ स्थित दोनों बैंकों को इस बाबत जानकारी देकर खाते सीज कराए गए। इससे पहले ही एक खाते से 3.20 लाख रुपये और दूसरे खाते से 1.55 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस खातों मालिकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed