फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 kg composite LPG cylinder launched; delivery within three hours

Delhi NCR News: 10 किलोग्राम का कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर लॉन्च, तीन घंटे में होगी डिलीवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम में इंडियन ऑयल ने किया लॉन्च, बिना एड्रेस प्रूफ नया कनेक्शन लेने की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। इंडियन ऑयल ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नया इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर लॉन्च किया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तरी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक ईडी, एनआर एंड एसएच हेमंत राठौर ने इसका शुभारंभ किया। कंपनी का कहना है कि यह नया सिलिंडर ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पारंपरिक लोहे के सिलिंडरों की तुलना में अधिक सुरक्षित और हल्का है।
कंपनी के अनुसार एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा के तहत गुरुग्राम में सिलिंडर की आपूर्ति 180 मिनट यानी तीन घंटे के भीतर की जाएगी। इसके अलावा बिना एड्रेस प्रूफ के भी नया एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया पहले से अधिक सरल होगी। ग्राहक इंडियन ऑयल वन एप, कस्टमर पोर्टल और व्हाट्सएप के माध्यम से नया कनेक्शन लेने के साथ रिफिल की बुकिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


हेमंत राठौर ने बताया कि यह कंपोजिट सिलिंडर जंग-मुक्त होने के साथ आकर्षक डिजाइन में तैयार किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसका पारदर्शी पैनल है, जिससे उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त उपकरण के सिलिंडर में बची हुई गैस को देख सकते हैं। इससे गैस खत्म होने का अनुमान पहले से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि यह सिलिंडर फ्री ट्रेड एलपीजी मॉडल के तहत व्यावसायिक दरों पर उपलब्ध होगा। जुलाई 2026 के लिए गुरुग्राम में इसकी खुदरा कीमत 1656.50 रुपये प्रति सिलिंडर निर्धारित की गई है। पहली बार खरीदने पर 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल शुरुआती लागत 4842.50 रुपये होगी। गुरुग्राम के साथ इसे पुणे, इंदौर और कोयंबटूर में भी लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed