{"_id":"3bf68c79eebc7eec7911f203075523e9","slug":"1-25-crores-government-property-is-captured-by-others-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा सौ करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा सौ करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 30 Sep 2014 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा शहर में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले 60 लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ धारा 122बी की कार्रवाई की गई है। इन लोगों ने करीब सवा सौ करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन
दादरी के उपजिलाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि बसी ब्रहाउद्दीन गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में 13 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनके द्वारा कब्जा किए गए जमीन सेक्टर-2, सेक्टर-67, फेज-टू, सेक्टर-57 में हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा ममूरा में 20, सुल्तानपुर के सात, सलारपुर कलां में 19 और गढ़ी चौखंडी में एक किसान के खिलाफ धारा 122बी के तहत कार्रवाई की गई है। जिन स्थानों पर जमीन पर कब्जा किया हुआ है वहां की जमीन बेशकीमती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इन लोगों ने करीब सवा सौ करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। प्रशासन की ओर से अब कब्जा हटाने के लिए तैयारियां की जा रही है। यादव ने बताया कि धारा 122बी के तहत मुकदमे में सुनवाई के बाद दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।