फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   zorbing ball in bhimtal lake.

इस आसान 'ट्रिक' से नदी पर दौड़ सकेंगे आप

Tue, 19 May 2015 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 19 May 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
zorbing ball in bhimtal lake.

क्या आपने कभी किसी झील पर दौड़ लगाने, उछल कूद करने या फिर आराम से सोने की कल्पना की है। शायद नहीं, लेकिन अब आप अपनी इस कल्पना को न केवल साकार कर सकते हैं, बल्कि इसे महसूस भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


जी, हां यह सब संभव होगा उत्तराखंड की भीमताल झील में डाली गई जॉर्बिंग बॉल से। पिछले कुछ वर्षों तक भीमताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन के नाम पर सैलानियों के लिए घूमने-फिरने या फिर नौकायन के अलावा कुछ और विकल्प नहीं थे, लेकिन बीते एक दशक के भीतर भीमताल ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


कुछ साल पहले केएमवीएन ने पैराग्लाइडिंग की नींव रखी। हालांकि निगम ने बाद में इसे बंद कर दिया, लेकिन बाद में नौकुचियाताल निवासी यशवंत पोखरिया और पवन कुमार ने इसे अपने हाथ में लिया। आज यहां पैराग्लाइडिंग की कई साइटें चल रही हैं। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जॉर्बिंग बॉल

zorbing ball in bhimtal lake.

इसके बाद बिलासपुर (नौकुचियाताल) क्षेत्र के लाखन भगत एवं अन्य बेरोजगार युवाओं ने भीमताल झील में क्याकिंग शुरू की। इसे भी सैलानियों ने हाथों हाथ लिया।

रविवार को जून स्टेट निवासी जितेंद्र बिष्ट एवं कुछ अन्य युवाओं ने भीमताल झील में दो जॉर्बिंग बॉल डाली, जिन्हें देखने के लिए सैलानियों की भीड़ जुट गई। अलग-अलग साइज की इन बाल में एक बार में एक सैलानी को बैठाकर पंप से हवा भरी जाती है।

उसके बाद बॉल को बंद (एयर टाइट) कर झील में छोड़ दिया जाता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कोई भी जॉर्बिंग बॉल में बैठकर पानी में चलने, दौड़ने से लेकर उछलकूद तक कर सकता है।

इसका शुल्क 300 रुपए है। करीब 2-3 मिनट तक जॉर्बिंग बाल में डाला जाएगा। इससे भीमताल साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed