फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   zoo in malsi deer park

अब शहर में मिलेगा जंगल का रोमांच

Tue, 25 Feb 2014 10:13 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Feb 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
zoo in malsi deer park

मॉल या मल्टीपलैक्स के बजाय छुट्टी प्रकृति की गोद में बिताना पसंद है तो आपके लिए खुशखबरी है।

विज्ञापन


मालसी डियर पार्क में मिनी जू के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। यहां बाघ, भालू, मगरमच्छ और खतरनाक सांप आपको रोमांचित करेंगे तो रंगबिरंगी तितलियां मन मोह लेंगी।

सेंट्रल जू अथॉरिटी ने दो साल पहले मालसी डियर पार्क को मिनी जू के तौर पर मान्यता दी थी। लेकिन, बजट न मिलने से काम अटका हुआ था। हाल ही में ढाई करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत पार्क की बाउंड्री दोबारा बनाने के अलावा जानवरों के लिए नए आशियाने बनाए जाएंगे। अभी तक पार्क में केवल लेपर्ड ही था।

खतरनाक जहरीले सांप भी
मालसी मिनी जू में सांपों के लिए सर्पेंटाइल हाउस बनाया जाएगा। वन विभाग के मुताबिक इसमें विशेषज्ञों की मदद से ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

जिससे पर्यटकों को भी कोई खतरा न हो और सांप भी सुरक्षित रह सकें। साथ ही खूबसूरत तितलियों के लिए भी अलग कोना होगा।

रेस्क्यू सेंटर को भी मंजूरी
मालसी मिनी जू में रेस्क्यू सेंटर के लिए भी सेंट्रल जू अथॉरिटी ने अनुमति दे दी है। किसी भी वजह से घायल होने वाले जानवरों की देखभाल इसी सेंटर में की जाएगी। रेस्क्यू सेंटर के लिए भारतीय वन्य जीव संस्थान की भी अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी जू का काम अप्रैल माह में शुरू होने जा रहा है। दिल्ली में इससे संबंधित अंतिम बैठक को आयोजित होने जा रही है। पर्यटकों के लिए मालसी एक बेहतरीन स्थल बनकर उभरेगा।
- आईए सिद्दीकी, सीडीओ, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed