फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   zohra sehgal

उत्तराखंड में हुआ था जोहरा सहगल को प्यार

Fri, 11 Jul 2014 01:54 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Jul 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
zohra sehgal

मशहूर अभिनेत्री जोहरा सहगल का देहरादून से पुराना नाता रहा है। खास बात यह है उनकी शादी भी दून स्थित कचहरी में ही हुई थी।

विज्ञापन


अल्मोड़ा में मशहूर कलाकार उदय शंकर की एकेडमी में नृत्य के दौरान ही उनकी मुलाकात कामेश्वर सहगल से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया।

फिल्मों के जानकार और दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर से जुड़े मनोज पंजवानी ने बताया कि जोहरा ने यूरोप में उदय शंकर की एकेडमी से थियेटर की भी ट्रेनिंग ली।

अल्मोड़ा में कामेश्वर सहगल से हुआ प्यार

zohra sehgal

इसके बाद वह उदय शंकर के ग्रुप से जुड़ गई। उदय शंकर ने अल्मोड़ा में अपनी एकेडमी खोली।

जोहरा यहीं नृत्य सिखाने लगी। तब कामेश्वर सहगल इनसे नृत्य सीखने आते थे और इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया।

पांच साल यहां नृत्य सिखाने के बाद वह मुंबई चली गईं। फिर वहां इन्होंने पांच साल तक नृत्य-निर्देशन की दिशा में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चकराता में था उनका पुश्तैनी मकान

zohra sehgal

जोहरा सहगल अक्सर बचपन में दून आया करती थीं। जानकार बताते हैं कि यहां चकराता में उनका पुश्तैनी मकान था। जहां वह छुट्टियां बिताने आया करती थीं। वह अक्सर पेड़ पर चढ़ जाया करती थीं और खूब शरारते किया करती थी।

हालांकि उनका जन्म 27 अप्रैल, 1912 को सहारनपुर में हुआ था। रोहिल्ला पठान मुमताजउल्लाह खान की वह सातवीं संतान थीं।

उनके मामा साहेबजादा सइदुज्जफर खान रामपुर से ताल्लुक रखते थे, जिनका परिवार बाद में देहरादून में रहने लगा था।

विज्ञापन

वेल्हम गर्ल्स जिस जगह, वहां था ‘नसरीन’

zohra sehgal

वह यूके से मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे थे, जब उन्होंने उन्हें एक ब्रिटिश एक्टर के सानिध्य में अप्रेंटिस करने को कहा। यूनाइटेड नेशंस पापुलेशन फंड ने उन्हें ‘लाडली आफ द सेंचुरी अवार्ड’ से भी नवाजा।

वेल्हम गर्ल्स स्कूल जिस जगह पर है, वहीं जोहरा सहगल के मामा का घर नसरीन था।

वह इसी जगह अपने रिश्ते के भाई-बहनों के साथ छुट्टियां बिताने आया करती थीं।

इन फिल्मों में दिखाए जोहरा ने जौहर

zohra sehgal

जोहरा सहगल ने हम दिल दे चुके सनम, वीर-जारा, सांवरिया, लाडली, चीनी कम जैसी फिल्मों में अभिनय के जौहर दिखाए।
सौ साल की उम्र पार करने के बावजूद उनका जोश-ओ-खरोश देखने वाला था। उन्होंने अभिनय को किया नहीं, जिया।

चेतन और जोहरा मुंबई में रहे एक ही घर में
दून स्कूल से नौकरी छोड़कर मुंबई जाने के बाद प्रख्यात निर्देशक और देव आनंद के भाई चेतन आनंद और जोहरा काफी समय एक ही घर में रहे।

जोहरा ने कई बार अपने भीतर विद्रोह पनपने का कारण बचपन की शरारतों को ही करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed