फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Zip candidate accused of exploitation

महिला ने जिप सदस्य प्रत्याशी पर लगाए मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप

Sun, 29 Sep 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Zip candidate accused of exploitation
विकासनगर। डाकपत्थर क्षेत्र से एक संगठन के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पर एक महिला ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में महिला ने बताया है कि एक वर्ष पूर्व वह एक युवक के संपर्क में आई थी। जिसने अपने आप को उसी के धर्म का होना बताया। आरोप है कि कुछ दिन बाद उसने प्रेम करना बताकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसे युवक के दूसरे धर्म के होने का पता चला तो उसने उससे रिश्ता तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिसके डर से वह युवक से मिलने चली गई। जहां युवक उसे अपने घर वालों से मिलाने की बात कहकर क्षेत्र के एक फार्म हाउस में ले गया। वहां पहले से तीन चार लोग मौजूूद थे। उन लोगों में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी था। जो कि अब भी चुनाव लड़ रहा है। जहां युवक ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। जब उसने पूर्व जिला पंचायत सदस्य से मदद की गुहार लगाई तो उसने पहले उसे एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए। उसके बाद वह उसे सहसपुर थाने ले गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बाद उक्त जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दोबारा उसके घर पर आया और केस के संबंध में उससे एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। जिसके कुछ दिन बाद आरोपी खुलेआम घूमता हुआ मिला। जब उसने पूछताछ की तो पता चला कि जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर उससे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर उसे छुड़ा लिया है। आरोप है कि उक्त जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। उसने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीओ बीएस धोनी ने बताया कि अभी मामले में एसएसपी कार्यालय से ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed