फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youths playing cricket attacked with sword and axe

Dehradun News: क्रिकेट खेल रहे युवकों पर तलवार और चापड़ से हमला

Sat, 12 Apr 2025 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Youths playing cricket attacked with sword and axe
देहरादून। पार्क में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर वहां आए 10-12 युवकों ने हमला बोल दिया। युवकों पर तलवार, चापड़, चेन आदि से वार किया गया। इससे कई युवकों को गंभीर चोट आई। इंस्पेक्टर वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि घटना को लेकर इंजीनियर्स एन्क्लेव के रहने वाले रजत शर्मा ने शिकायत की है। शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त राजेश रावत, ऋषभ रमोला, राहुल रमोला, सुमित के साथ केदार पार्क में क्रिकेट खेल रहा था। उसी वक्त वहां पर कांवली रोड का रहने वाला कबीर मलिक, शोएब खान, हरबंशवाला का विशाल, प्रेमनगर निवासी आर्यन, पंडितवाड़ी निवासी शिवम, वसंत विहार निवासी नमन असवाल, गांधी ग्राम निवासी सिद्धार्थ और राजपुर रोड निवासी शिवांश भट्ट आ गए। इन लोगों ने रजत और उसके दोस्तों पर तलवार, चापड़, पंच, चेन आदि से हमला कर दिया। इसमें रजत को पांच टांके, राजेश को पांच टाके और अन्य दोस्तों के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। इंस्पेक्टर रावत ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed