फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth went on picnic with friends and drown into Sharda River while taking bath in champawat

दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया युवक नहाते वक्त शारदा नदी में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 09 Jun 2020 06:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jun 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
youth went on picnic with friends and drown into Sharda River while taking bath in champawat
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के चंपावत में दोस्तों के साथ पिकनिक पर आया खटीमा का युवक नहाते समय शारदा नदी में डूब गया। पुलिस के तैराक युवक की खोज में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसे खोजा नहीं जा सका था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खटीमा के मुडेली गांव निवासी 21 वर्षीय रजत बिष्ट पुत्र दीवान सिंह बिष्ट मंगलवार को अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पूर्णागिरी मार्ग के बूम घाट पर गया था।
विज्ञापन



इस दौरान नहाते समय वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया लेकिन वहां कोई तैराक नहीं होने से मदद नहीं मिल सकी। सूचना पर बम पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रजत डूब चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूम चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह डांगी ने बताया कि पुलिस के तैराक डूबे युवक की खोज में लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन और रिश्तेदार भी बूम घाट पर पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed