फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth want death from god

सड़क किनारे पड़ा ये युवक मांग रहा है मौत की भीख, वजह जानकर भर जाएगी आंख

Wed, 17 May 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 17 May 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
youth want death from god
pranav - फोटो : amar ujala

'मुझे मुक्ति चाहिए, भगवान की मर्जी के बिना क्या मुक्ति नहीं मिल सकती। आत्महत्या करने की मुझमें हिम्मत नहीं है।'

विज्ञापन


श्रीकोट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक हर आने जाने वाले से यह गुहार लगा रहा है। युवक दोनों पैरों से अशक्त है। 

बिहार के नवादा निवासी एक युवक जो अपना नाम प्रणव बता रहा है, विगत एक हफ्ते से श्रीकोट गैस गोदाम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पड़ा हुआ है।

दो मंजिला छत से गिर कर वह घायल हो गया था

youth want death from god
pranav - फोटो : amar ujala

प्रणव के दोनों पैर पूरी तरह खराब हो चुके हैं। वह हिलडुल भी नहीं पा रहा है। प्रणव ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व काम करते समय दो मंजिला छत से गिर कर वह घायल हो गया था।

सही इलाज नहीं मिलने के कारण उसके दोनो पैर खराब हो गए। उसके परिवार वालों ने उसे यहां छोड़ दिया। प्रणव चिलचिलाती धूप और बारिश में सड़क के किनारे ही पड़ा हुआ है। एसडीएम मायादत्त जोशी ने कहा कि युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। युवक को सुद्धोवाला भेजने के प्रयास किए जाएंगे।

फेसबुक पर ही हो रही समाज सेवा
उक्त युवक की सहायता के लिए फेसबुक पर कई पोस्ट डाली गई है। हर कोई प्रणव की मदद करने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि न तो प्रशासन और न ही फेसबुक के समाज सेवी प्रणव की कोई मदद कर पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed