फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth stuck in flood at dehradun.

अचानक आया सैलाब तो नदी में फंस गए युवक

Fri, 07 Aug 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Aug 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
youth stuck in flood at dehradun.

राजधानी देहरादून में टोंस नदी में पल्सर मोटर साइकिल धोने गए दो युवक अचानक पानी के तेज बहाव में फंस गए। दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और बाइक को पकड़े खड़े रहे। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे उन्हें बचा लिया।

विज्ञापन


प्रेमनगर के कृष्णा नगर में रहकर पढ़ाई कर रहे अरविंद नेगी (22) और अविनाश पंत (22) निवासी गैरसैंण चमोली गुरुवार को साढे़ तीन बजे पल्सर मोटर साइकिल को धोने के लिए नदी के बीच ले गए। उस समय पानी कम था। बाइक धोते समय अचानक बरसात का पानी आ जाने से वह फंस गए।
विज्ञापन


बहाव तेज होने के कारण वह खड़े नहीं हो पा रहे थे, लेकिन दोनों बाइक पकड़े खड़े रहे। इसी बीच शोर मचा तो 100 नंबर पर इसकी जानकारी दी गई।

टोंस नदी में तीन दिन में दूसरी बार हुआ हादसा

youth stuck in flood at dehradun.

उप निरीक्षक धनराज सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से चेन बनाकर उन तक रस्सा पहुंचाया।

इसी बीच बारिश आने से थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बाइक को भी बड़ी मुश्किल से बाहर लाया गया। दारोगा बिष्ट ने बताया कि दोनों युवक तैरना नहीं जानते थे, ऐसे में अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। टोंस नदी में तीन दिन में ऐसा दूसरी बार हुआ।

सहारनपुर चौक निवासी दो भाई और एक बहन भी टोंस नदी में अचानक पानी आ जाने से फंस गए थे। उन्हें भी सुरक्षित निकाल लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed