फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth shows pistol in victorious procession, photo goes viral

विजयी जुलूस में युवक ने लहराया पिस्तौल, फोटो वायरल

Thu, 07 Nov 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth shows pistol in victorious procession, photo goes viral
चकराता ब्लॉक में कांग्रेस प्रत्याशियों के विजयी जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा पिस्तौल लहराए जाने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसके चलते यह मामला देर शाम तक चर्चा का विषय बना रहा। जांच-पड़ताल में यह बात आई कि पिस्तौल नकली था। जिसे सांकेतिक रूप से उक्त युवक ने निकाल लिया था। युवक का हाथ में पिस्तौल लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग के कान खड़े हो गए। जिसके बाद अधिसूचना इकाई और थाना पुलिस ने वायरल हो रहे फोटो और उसमें दिखाई दे रहे युवक के संबंध में जरूरी जानकारी जुटाई। जिसके बाद पूरा मामला फर्जी निकला। थानाध्यक्ष अनूप सिंह नयाल ने कहा कि विजयी जुलूस के दौरान एक युवक ने दिवाली के दौरान खरीदी गई नकली पिस्तौल को जुलूस के दौरान हाथ में ले लिया। जिसका फोटो किसी ने खींच लिया और यह फोटो थोड़ी देर में वायरल हो गया। उसके नाम कोई पिस्तौल का लाइसेंस भी जारी नहीं है। एहतियात के तौर पर बुधवार को विजयी जुलूस की वीडियो फुटेज को भी चैक किया जाएगा। अब तक हुई जांच में यह बात पता चली है कि युवक ने स्थानीय बाजार से दिवाली के दौरान यह नकली पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस मामले को गंभीरता से ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed