पद्मावती के विरोध में आक्रोषित युवाओं ने फिल्म के बैनर फाड़े, पोस्टर जलाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी पद्मावती फिल्म के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने सिडकुल स्थित पेंटागन माल में हंगामा किया और फिल्म के बैनर फाड़ डाले। आक्रोशित युवाओं ने सीएम और जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर फिल्म दिखाए जाने पर रोक लगाने की मांग की।
फिल्म के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पेंटागन मॉल के पास रानी पद्मावती अमर रहे के नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने आरोप लगाया कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है जो सरासर गलत हैं।
इस तरह की फिल्मों को समाज कदापि बर्दाश्त नही करेगा। कहा कि इस फ़िल्म से समाज में दूरियां बढ़ेंगी। चेतावनी दी कि फिल्म के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
युवाओं ने आरोप लगाया कि चंद पैसों की लालच में फिल्मकारों ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जो गलत है। इसके बाद युवा नारेबाजी करते हुए बहादराबाद स्थित रघुनाथ मॉल में गए और ज्ञापन की एक कॉपी मॉल के मैनेजर को दी तथा वहां पर लगे सारे विज्ञापन बंद करवाएं।
आक्रोशित युवाओं ने खिलजी के पोस्टर को उतारकर आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की फ़िल्म कोई प्रसारित की गई जिससे समाज की भावनाएं आहत होती हो तो उसके लिए सिनेमाघरों के संचालक जिम्मेदार होंगे।
प्रदर्शन में विकास चौहान, अखिल चौहान, पीयूष चौहान, तरुण चौहान, सौरभ चौहान, विशाल राहुल, सचिन, हिमांशु, विभांशु, आर्यन, सनी, नितिन समेत कई युवा शामिल थे।