यूथ ओलंपिक खेलों में उत्तराखंड के सूरज ने फीकी नहीं पड़ने दी भारत की 'चमक', जीता रजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खिलाड़ियों ने यूथ ओलंपिक खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। सोमवार को उत्तराखंड के सूरज पंवार ने भी ब्यूनस आयर्स में चल रहे इन खेलों में अपनी चमक बिखेरी।
सूरज ने 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। सूरज ने चरण दो में 20:35.87 सेकंड के समय के साथ पहले स्थान पर रहे। वह पहले चरण में 20:23.30 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रहे।
इस तरह उन्होंने कुल 40:59.17 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान र रहते हुए रजत जीता। इक्वाडोर के ऑस्कर पाटिन (पहला चरण 20:13.69 सेकंड, दूसरा चरण 20:38.17 सेकंड, कुल : 40:51.86 सेकंड) ने स्वर्ण पदक जीता।
कांस्य पदक प्यूटो रिको के मोरू जान (कुल 41:59.29 सेकंड) के साथ जीता। यह भारत का इन खेलों का अब तक आठवां रजत पदक है। भारतीय खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक भी जीते हैं।
टिहरी के मूल निवासी सूरज पिछले ढाई साल से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून की एक्सिलेंसी विंग में रहकर कोच अनूप बिष्ट की देखरेख में ट्रेनिंग कर रहे थे।