फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Obscene talk to Emergency service Number Women Worker

इमरजेंसी नंबर पर फोन कर युवक करने लगा अश्लील बातें, महिला कर्मचारी ने ऐसे उतारा उसका भूत

Tue, 06 Nov 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Nov 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Youth Obscene talk to Emergency service Number Women Worker
Phone

आपात सेवा 112 नंबर पर फोन कर एक युवक महिला कर्मचारी से अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद महिल ने उसका भूत ऐसे उतारा। महिला कर्मचारी से अश्लील बातें करने वाले के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


बाजपुर निवासी आरोपी युवक महिला कर्मचारी को कई दिन से परेशान कर रहा था। पिछले सप्ताह आपातकालीन सेवा 112 नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रुद्रपुर निवासी युवक बताया।
विज्ञापन


फोन रिसीव करने वाली महिला कर्मचारी ने जब उससे फोन करने का कारण पूछा तो वह अश्लील बातें करने लगा। इस पर महिला कर्मचारी ने फोन काट दिया, लेकिन युवक ने फिर फोन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार फोन दूसरी महिला कर्मचारी ने उठाया। युवक उससे भी इसी तरह की बातें करने लगा। आपातकालीन सेवा के अधिकारी ने महिलाकर्मी से फोन लेकर चुप रहने को कहा तो वह उनसे भी गलत बातें करने लगा। युवक को फटकार लगाई।

शनिवार को फिर आरोपी युवक ने फोन किया और महिला कर्मचारी से अभद्रता कर दी। परेशान होकर महिला कर्मचारी ने सोमवार रात आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी।

प्राथमिक जांच में पता चला कि युवक का नाम जितेंद्र कुमार महेश, निवासी नखेड़ा, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर है। एसएसआई अशोक राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed