फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth murdered in dairy Dehradun Crime News Uttarakhand Read more updates in hindi

Dehradun Crime: शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर की साथी की हत्या, घरवालों को गुमराह कर डेयरी में फेंका शव

Mon, 17 Apr 2023 10:17 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Apr 2023 10:17 AM IST
सार

डेयरी में मिले शव की पहचान अफजाल निवासी मुस्लिम बस्ती के रूप में हुई। हत्या के आरोप में अफजाल के साथ काम करने वाले सुरेश को गिरफ्तार किया गया है। रात में किसी बात पर हुए झगड़े में सुरेश ने अफजाल की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Youth murdered in dairy Dehradun Crime News Uttarakhand Read more updates in hindi
हत्या

विस्तार

कारगी क्षेत्र की एक डेयरी में कर्मचारी की उसके साथी ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद कर्मचारी और डेयरी मालिक ने घरवालों का गुमराह करने के लिए इसे एक्सीडेंट का रूप देना चाहा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया। पता चला कि दोनों कर्मचारियों में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात पटेलनगर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती स्थित राशिद की डेयरी में शनिवार रात को हुई। डेयरी में अफजाल निवासी बादशाहपुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर काम करता था। डेयरी के ऊपर उसके साथ बगल के कमरे में सुरेश निवासी नन्हेड़ा, गागलहेड़ी, सहारनपुर भी रहता था।
विज्ञापन


डेयरी मालिक राशिद ने रविवार सुबह अफजाल के बेटे फैजान को फोन किया कि उसके पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। आकर उसका शव ले जाए। फैजान अन्य परिजनों के साथ दून पहुंचा तो देखा कि उसके पिता का शव डेयरी के कमरे में पड़ा था। शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों रोज पीते थे शराब
मौके पर एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी मय फोर्स पहुंचे। उन्होंने सुरेश से घटना के बारे में पूछा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। शक होने पर पुलिस उसे थाने ले आई। यहां पूछताछ में उसने सारा राज उगल दिया। सुरेश ने बताया कि अफजाल को वह बीते 20-25 साल से जानता है। दोनों रोज शराब पीते थे।

शनिवार रात को वह आईएसबीटी से शराब पीकर आया था। अफजाल के कमरे में बैठकर दोनों ने फिर शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुरेश का कहना है कि अफजाल ने उसी गंदी-गंदी गालियां दीं। इस पर उसे गुस्सा आ गया। उसने पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उसके मुंह और सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जब सुरेश बेहोश हो गया तो वह अपने कमरे में जाकर सो गया।

मारने का आरोप लगाया तो मना कर दिया
सुबह सुरेश ने राशिद को बताया कि अफजाल जाग नहीं रहा है। इस पर राशिद ने कहा कि वह उसे फोन करके देखता है। राशिद ने फोन किया तो उठा नहीं। उसने ऊपर जाकर देखा तो अफजाल के ऊपर कंबल पड़ा था। राशिद ने कंबल उठाया तो उसका मुंह पूरी तरह से फटा हुआ था। राशिद ने सुरेश पर उसे मारने का आरोप लगाया तो उसने मना कर दिया।

इसके बाद दोनों ने इसे एक्सीडेंट बताने की योजना बनाकर घरवालों को फोन कर दिया। एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि सुरेश और राशिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुरेश को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद राशिद को भी गिरफ्तार किया।

चार माह से नहीं दिया था अफजाल को वेतन
अफजाल के बेटे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का डेयरी संचालक राशिद से भी विवाद रहता था। राशिद ने उनके पिता को चार माह से वेतन नहीं दिया था। ऐसे में अक्सर झगड़ा भी होता था। पहले भी परिजन झगड़े की बात पर राशिद से बात करने पहुंचे थे। लेकिन, राशिद ने कभी उन्हें वाजिब जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पर्यवेक्षक पुनिया की क्लास में एक-एक कर हाजिर हुए कांग्रेस नेता, बंद कमरे में देर तक चली बैठक

वेतन से कटवाते थे शराब का पैसा
अफजाल को डेयरी में 12 हजार रुपये मिलते थे जबकि सुरेश 10 हजार रुपये पाता था। दोनों रोज शराब और खाने-पीने के लिए राशिद से 400 रुपये मांगते थे। यह पैसा उनके वेतन से ही कटता था। पहले सुरेश और अफजाल दोनों एक ही कमरे में रहते थे। झगड़े बढ़े तो दोनों को अलग-अलग कमरे दे दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed