फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Murder With Wire in roorkee Dead Body recovered

रुड़की: युवक की गला रेतकर हत्या, गले पर मिले तार के निशान, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Mon, 09 Sep 2019 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Sep 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Youth Murder With Wire in roorkee Dead Body recovered
हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में ट्यूबवेल लगाने वाले मित्री की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों तलाश शुरू कर दी है। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली सिविल लाइंस के गांव शंकरपुरी निवासी सुदेश (45 वर्ष) पुत्र रूपचंद ट्यूबवेल के बोरिंग लगाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब छह बजे सुदेश गांव में स्थित रविदास मंदिर में बैठा हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और ट्यूबवेल ठीक कराने की बात कहते हुए उसे अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद करीब नौ बजे खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में सुदेश का शव पड़ा हुआ देखा। शव के गले में तार खींचे जाने का गहरा निशान पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की जानकारी गांव के अन्य लोगों और पुलिस को दी। खेतों में शव मिलने की सूचना से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे पापा का नास्ते के लिए करते रहे इंतजार 

जैसे ही मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो घर मेें कोहराम मच गया। घर के हर सदस्य का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी देशो को जैसे ही पति की मौत की खबर मिली तो वह बेहोश होकर गिर गई। काफी देर बाद किसी तरह पीड़ित महिला को होश में लगाया।

हालांकि कई घंटे तक पीड़ित महिला गुमशुम बैठी रही। उधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पीएम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि सुदेश को बाइक पर दो लोग बुलाने आए थे।

तहरीर में एक व्यक्ति का नाम भी उजागर किया गया है। कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

बच्चों ने बताया कि उनके पापा सुबह चाय पीने के बाद यह कह कर गए कि वह अभी आ रहे रहे हैं। साथ ही बच्चों को नाश्ता तैयार रखने की बात कहकर गए थे। बच्चों ने पापा के लिए नाश्ता तैयार रखा हुआ था, लेकिन पापा तो नहीं आए उनकी मौत की खबर आ गई। बच्चों का बार बार यह कह रहे है कि पापा तुम कब आओगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed