फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Molested And beaten or abused two sisters in roorkee

घर के बाहर खड़ी दो सगी बहनों से युवकों ने की छेड़छाड़ और मारपीट, विरोध करने पर की गाली गलौज

Tue, 28 Jan 2020 07:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2020 07:46 PM IST
सार

  • पुलिस ने तीनों युवक पर दर्ज किया एससी-एसटी का केस

विज्ञापन
Youth Molested And beaten or abused two sisters in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में एक गांव की नाबालिग दो सगी बहनों से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि तीनों युवकों ने नाबालिग व उसके परिवार को धमकी भी दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी-एसपीट का केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद तीनों युवक फरार हो गए। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक व्यक्ति की दो नाबालिग बेटी सोमवार की शाम घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इस बीच तीन युवकों ने दोनों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर तीनों युवक दोनों नाबालिगों से मारपीट कर फरार हो गए। दोनों नाबालिगों ने मामले की शिकायत अपने परिजनों से की। आरोप है कि परिजन तीनों में से एक युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसके परिजनों ने शिकायत सुनने के बजाए उनके साथ गाली गलौज कर भगा दिया।

साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही एक नामजद युवक और दो अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी-एसटी में केस दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed