{"_id":"6ab547db054b78487309fb80","slug":"youth-jumps-into-shakti-canal-resort-staff-save-him-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1074148-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शक्तिनहर में कूदा युवक, रिजॉर्ट कर्मियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शक्तिनहर में कूदा युवक, रिजॉर्ट कर्मियों ने बचाया
Thu, 24 Sep 2026 09:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल स्थित एक रिजॉर्ट के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक अचानक शक्तिनहर में कूद गया। युवक की पहचान विकासनगर निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि रिजॉर्ट कर्मचारियों ने युवक को नहर में बहते देखा तो उसे बचाने के लिए तत्काल नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने युवक को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया।
इस बीच युवक का पीछा कर रहे उसके परिजन और रिश्तेदार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, युवक ने उन्हें बताया कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया हुआ है। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए धर्मावाला स्थित एक संस्था अस्पताल ले गए। अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद