फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Got imprisonment for tried sexual assault on girl

युवती से चाकू की नोक पर किया दुराचार का प्रयास, कोर्ट ने सुनाई पांच साल कैद की सजा

Fri, 01 Feb 2019 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Feb 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Youth Got imprisonment for tried sexual assault on girl
jail

करीब दो साल पहले चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म के प्रयास में एक युवक को अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। अपर जिला जज आके खुल्बे की अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता जया ठाकुर ने बताया कि मुकदमा आठ अप्रैल 2017 को डोईवाला कोतवाली में दर्ज हुआ था। पीड़िता कोचिंग से घर लौटते समय बस से उतर कर पैदल जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच उसके गांव का युवक संदीप थापा मोटरसाइकिल से उसका पीछा करने लगा। बीच में संदीप थापा ने युवती को रोक दिया और उसे घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, युवती ने इनकार कर दिया। आधा किलोमीटर दूर जाकर संदीप ने मोटरसाइकिल उसके आगे खड़ी कर दी और चाकू दिखाकर उसे जंगल की ओर खींच ले गया। वहां उसने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया।

युवती के शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भाग निकला। इस दौरान पीड़िता को काफी चोटें भी आई थी। पुलिस ने आरोपी को घटना के दिन ही मय चाकू के साथ गिरफ्तार किया था।

अधिवक्ता जया ठाकुर ने बताया कि मुकदमे में अभियोजन की ओर से नौ गवाह पेश किए गए। जिसके आधार पर अदालत ने उसे दुष्कर्म के प्रयास में पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के दोष में छह माह की सजा भी सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed