आर्मी में भर्ती होने के लिए बेटियों को तैयार करेगा ये संस्थान, फ्री में दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि, बेटियों को यह अवसर यूथ फाउंडेशन दे रहा है। देहरादून, हरिद्वार सहित पहाड़ के पांच जिलों और कुमाऊं के पिथौरागढ़ में बालिकाओं का ट्रायल होगा, जिसमें चयनित बेटियों को अगले तीन माह तक श्रीनगर के चौरास में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तराखंड के गांवों की बेटियां, सेना और अर्द्ध सैनिक बलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएं, इसके लिए यूथ फाउंडेशन ने कवायद शुरू कर दी है। फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल कोठियाल के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है, जिसके तहत अगले सप्ताह से देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, नई टिहरी, पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग में तिथिवार बालिकाओं के ट्रायल के लिए कैंप लगाए जाएंगे।
कैंप में सेना की महिला अधिकारियों की मौजूदगी में शैक्षिक योग्यता व निर्धारित जन्मतिथि के आधार पर ट्रायल किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों का शारीरिक नापजोख के साथ बौद्धिक विकास व मेडिकल प्रशिक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।
इसके बाद चयनित 300 बालिकाओं को श्रीनगर में चौरास कैंप में तीन माह तक सेना में भर्ती होने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग नि:शुल्क होगी, इसका पूरा खर्चा यूथ फाउंडेशन वहन करेगा। कैंप को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मास्टर ट्रेनर मेजर तेजपाल सिंह सहित अन्य महिला सैन्य अधिकारी बालिकाओं को ट्रेनिंग देंगे।
बीते दो वर्ष से यूथ फाउंडेशन द्वारा श्रीनगर, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी में कैंप संचालित कर क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इन कैंपों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 2 हजार से अधिक युवा अभी तक सेना में भर्ती हो चुके हैं।
गढ़वाल हो चाहे कुमाऊं, हमारी बेटियां शिक्षा, साहित्य, खेल, विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा की धनी हैं। वे सेना में भी करियर बनाए, इसके लिए यूथ फाउंडेशन उन्हें सेना भर्ती होने की नि:शुल्क ट्रेनिंग देगा। जिलेवार ट्रायल में 300 बालिकाओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें फाउंडेशन के प्रशिक्षक तीन माह तक प्रशिक्षण देंगे।
-- कर्नल अजय कोठियाल प्राचार्य निम/संस्थापक यूथ फाउंडेशन