फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Firing on girl in one side Love she died in haridwar

एकतरफा प्यार में युवक ने दिव्यांग युवती को मारी गोली, आत्महत्या की कोशिश की तो नहीं चला तमंचा

Sun, 07 Jul 2019 10:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Youth Firing on girl in one side Love she died in haridwar

उत्तराखंड में हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर खुर्द गांव में एक युवक ने एकतरफा प्यार में एक दिव्यांग युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन तमंचा नहीं चला।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने जान देने के लिए हाईटेंशन लाइन पकड़ ली। जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गया। उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर खुर्द गांव निवासी सतपाल उर्फ सकटू घोड़ा-गाड़ी चलाते हैं, साथ ही उनकी परचून की भी दुकान है। उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। बताया जाता है कि गांव का ही मोहित (21) पुत्र होशराम एकतरफा प्यार में उनकी दिव्यांग बेटी डोली (19) को लंबे समय से परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोली ने जब मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्होंने मोहित के घर जाकर शिकायत की, जिससे वो भड़क गया। शनिवार सुबह डोली अपने पिता की दुकान के पास ही स्थित सरकारी हैंडपंप से पानी लेने गई थी। इसी बीच मोहित तमंचा लेकर वहां पहुंचा और डोली पर दो गोलियां दाग दीं।

एक उसके सीने पर लगी और दूसरी पेट में। इससे वह नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े गोली की आवाज सुन सकते में आए ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों के मुताबिक मोहित ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन तमंचा नहीं चला।

इसके बाद वो तमंचा हवा में लहराते हुए फरार हो गया। मोहित सीधे गांव के पास ही स्थित एक ट्यूबवेल पर पहुंचा और उसके पास से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया। इससे उसे जोरदार झटका लगा और वो कई मीटर दूर जाकर गिरा।

झुलसी हालत में उसे पहले लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। मोहित की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं सतपाल की तहरीर पर मोहित, दीपक पुत्र तिलकराम और संदीप पुत्र सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दिनदहाड़े हत्या के बाद भड़के ग्रामीणों का हंगामा
गांव में दिनदहाड़े डोली की हत्या के बाद भड़के ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर सीओ राजन सिंह और रायसी चौकी प्रभारी विनोद गोला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण आरोपी पक्ष के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर अड़ गए और मौके से शव नहीं उठाने देने का एलान कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने और आरोपी की नाजुक स्थिति की जानकारी देने के बाद जैसे-तैसे ग्रामीण शव उठाने देने को तैयार हो गए। सीओ राजन सिंह ने बताया कि युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed