फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Done Sexual Assault to 65 years old age women in roorkee

घर में घुसकर 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, सगाई में शामिल होने आया था आरोपी युवक

Wed, 01 Jan 2020 09:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jan 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Youth Done Sexual Assault to 65 years old age women in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुड़की में सगाई में आए एक युवक ने घर में बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी अपनी बेटी को दी। बेटी ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बुजुर्ग महिला का मेडिकल कराया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में एक युवक की 25 दिसंबर को सगाई थी।
विज्ञापन


सगाई में उसका रिश्तेदार ज्वालापुर निवासी एक युवक भी आया था। आरोप है कि युवक रात में पड़ोस में अकेली रहने वाली एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के घर में घुस गया। युवक ने बुजुर्ग को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अगले दिन घटना की जानकारी अपने बेटी को दी। बेटी ने अपनी मां के घर पहुंचकर जानकारी ली।

साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।

जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बाबत आरोपी युवक के रिश्तेदारों से भी जानकारी ली जा रही है, वहीं पीड़ित बुजुर्ग महिला का मेडिकल कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed