फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Congress provided Rahul Gandhi education kit, Kisan Congress distributed masks and sanitizer

युवा कांग्रेस ने की राहुल गांधी शिक्षा किट प्रदान, किसान कांग्रेस ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress provided Rahul Gandhi education kit, Kisan Congress distributed masks and sanitizer
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। युवा कांग्रेस देहरादून द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी के जन्मदिन पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र के तपोवन चौक में गरीब बच्चों को राहुल गांधी शिक्षा किट और भोजन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी, राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस वैभव वालिया, प्रदेश संयोजक राहुल प्रताप लक्की, महानगर महासचिव राहुल पवार, प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार चमोली, जिला प्रवक्ता अवनीश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस किसान कांग्रेस द्वारा किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय देहरादून में बहुत सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को मास्क, सेनिटाइजर एवँ साबुन आदि समान वितरित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि भारत के नागरिक राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री अभी से मानने लगे हैं। आज देश में कोरोना से परेशान लोगों को जिस प्रकार राहुल गांधी बचाने तथा उनकी मदद करने का कार्य कर रहे है यह भारत का अन्य कोई नेता नही कर रहा। आज किसान कांग्रेस ने भी राहुल गांधी का जन्मदिवस भारत बचाव दिवस के रूप में मनाया है तथा लोगों को मास्क एवँ सेनिटाइजर आदि बांटे है। इस अवसर पर कृपाल सिंह, पीयूष गौड़, मीना रावत ,संतोष सैनी, अशोक मल्होत्रा, अशोक वर्मा, अभय दीपक, दीपक अग्रवाल आदि किसान नेता शामिल हुए। --मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed