{"_id":"6750ab528c5294f4bd035bb4","slug":"youth-congress-marched-to-the-secretariat-under-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-562908-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नशा नहीं, रोजगार दो को लेकर युवा कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नशा नहीं, रोजगार दो को लेकर युवा कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस से झड़प
विज्ञापन
Iराष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 30 से ज्यादा कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई पुलिसI
नशा, बेरोजगारी, निकाय और पंचायत चुनाव को मुद्दा बनाकर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया। यहां कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेसी बैरियर पर चढ़ गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 30 नेताओं को हिरासत में ले लिया और सभी को पुलिस लाइन ले गई। जहां से चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के आह्वान पर प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रेंजर्स ग्राउंड में एकत्र हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि बेरोजगारी और नशाखोरी पूरे देश में है, लेकिन इसे रोकने के लिए बीजेपी सरकार कुछ नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के बारे में सोचने के बजाय अपने मित्र अडानी के बारे में सोच रहे हैं, कि उसको जेल जाने से कैसे बचाया जाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम सरकार ने अग्निवीर योजना लागू कर किया। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। हम सब इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि रिश्वत देने वालों की नौकरी लग रही है, लेकिन जो मेहनत करते हैं, वह बेरोजगार बैठे हैं। सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि सरकार युवाओं को नशे में झोंक रही है। युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देहरादून में 100 से ज्यादा विदेशी शराब की दुकानें हैं। तीर्थ के रूप में पहचान बनाने वाला उत्तराखंड शराब, खनन और सूखे नशे का गढ़ बनता जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा जिम्मेदार है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, प्रकाश जोशी, जोत सिंह गुनसोला, विधायक रवि बहादुर, निगम भंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, अभिनव थापर, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, लालचंद शर्मा, स्वाति नेगी आदि मौजूद रहे।
I...जब पूर्व मुख्यमंत्री ने बेची चाटI
सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग से लौट रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सुभाष रोड चाट बेच रहे व्यक्ति के पास रुक गए। उन्होंने वहां चाट बनानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि नशा नहीं, रोजगार दो। हरीश रावत बोले- आओ भैया हरीश की चटपटी चाट खाओ... 50 रुपये प्रति चाट है, कांग्रेस के युवाओं के लिए छूट पर मात्र 10 रुपये में। इस दौरान उनके पास युवाओं की भीड़ लगी रही।
Iअनुशासन की दिखी कमीI
जब प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा संबोधित कर रहे थे तो विभिन्न जिलों से आ रहे युवाओं ने अपने-अपने नेताओं की जय-जयकार शुरू कर दी। इससे करन माहरा को अटपटा लगा। उन्होंने सभी युवाओं को सीट ग्रहण करने के लिए कहा, लेकिन नारेबाजी होती रही। इस पर माहरा ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि क्या चाहते हो? वहीं, इससे पूर्व कई नेताओं ने भी युवाओं से बैठने के लिए कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
Iबड़ी संख्या में तैनात रहा पुलिसबलI
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। रेंजर्स ग्राउंड, दर्शन लाल चौक, घंटाघर, एश्लेहॉल चौक सहित पूरे रूट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। जैसे-जैसे युवा कांग्रेस का जुलूस आगे बढ़ता रहा वैसे-वैसे पुलिस यातायात को रोकती और खोलती रही।