नैनीताल: कांग्रेस नेता ने कोतवाली के अंदर ही कांस्टेबल को जड़ा घूंसा, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के नैनीताल में लालकुआं कोतवाली में तैनात कांस्टेबल को यूथ कांग्रेस नेता को कोतवाली परिसर में खड़े होने का कारण पूछना महंगा पड़ गया। इससे गुस्साए यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमल दानू ने उसे घूंसा जड़ दिया।
कमल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। विकासपुरी निवासी रविंद्र जग्गी को किसी मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया था।
उसकी पैरवी के लिए सोमवार रात 12 बजे यूथ कांग्रेस नेता कमल अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान कांस्टेबल पूरन कंबोज ने कमल से कोतवाली में खड़े होने का कारण पूछा तो वह उलझ गया और रविंद्र को छोड़ने की बात कहकर अभद्रता करने लगा।
पूरन कंबोज ने मामले में उच्चाधिकारियों से बात करने की सलाह दी तो कमल ने कोतवाली के अंदर ही पूरन के मुंह पर घूंसा जड़ दिया। पूरन ने शोर मचाकर अन्य पुलिस कर्मियों को बुलाया लेकिन तब कमल भाग चुका था। इसके बाद सिपाही की तहरीर पर कोतवाली में कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
पुलिस ने रात में ही कमल को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों में दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि कमल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।