फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth congress launched shakti app in dehradun

उत्तराखंड में कांग्रेस ने लांच किया शक्ति एप, 2019 की चुनौती के लिए किया युवाओं का आह्वान

Wed, 31 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
youth congress launched shakti app in dehradun
देहरादून में शक्ति एप को लांच किया गया - फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में शक्ति एप लांच किया गया। इस एप के जरिये ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलवरू ने युवाओं से 2019 की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में युवा अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलवरू ने कहा कि शक्ति एप युवाओं और राहुल गांधी के बीच रिश्ता जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। युवाओं का कांग्रेस के प्रति रुझान तेजी से बढ़ा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारों की नाकामी को जनता के सामने ले जाने की जरूरत है। नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की चुनौती कांग्रेस के सामने है। युवाओं को इस चुनौती का सामना करने में अहम भूमिका निभानी होगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय प्रभारी ने युवाओं तक राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाया गया। शक्ति एप के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राय ने संबंधित जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। बैठक की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उपाध्यक्ष सुशमिता पंत, प्रदेश महासचिव परवेज अहमद, प्रदेश महासचिव इशिता शेड़ा, प्रदेश महासचिव सोनू हसन, लीगल सेल इंचार्ज शिवा वर्मा, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, जिला उपाध्यक्ष रॉबिन त्यागी, रितेश क्षेत्री, जिला सचिव विनीत भट्ट, नरेंद्र, शिवराज, गजेंद्र, मोहित महता, नितिश मौर्या, मीडिया प्रभारी संदीप चमोली प्रमुख रूप से मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लीगल सेल के सदस्यता अभियान का शुभारंभ
युवा कांग्रेस के लीगल सेल सदस्यता अभियान का भी मंगलवार को शुभारंभ हुआ। लीगल सेल प्रभारी एके जोसफ ने कार्यकर्ताओं से सेल को मजबूत करने के लिए कहा। राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस की मजबूती के संबंध कई अहम सुझाव दिए। लीगल सेल के स्टेट इंचार्ज शिवा वर्मा ने बताया कि सभी जिलों में जल्द ही इस सेल से नौजवान अधिवक्ताओं को जोड़ा जाएगा।


कांग्रेस अध्यक्ष के हाथ मजबूत करेंगे प्रदेश के युवा
युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संग्राम सिंह पुंडीर ने कहा है कि उत्तराखंड के युवा राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा है कि शक्ति एप की लांचिंग के बाद बडे़ स्तर पर युवाओं का कांग्रेस से जुड़ने का रास्ता खुल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed