{"_id":"5b21f2524f1c1bb51e8b5ba1","slug":"youth-bloody-dead-body-found-near-baijnath-temple-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बैजनाथ मंदिर के पास युवक का खून से लतपथ शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बैजनाथ मंदिर के पास युवक का खून से लतपथ शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
dead body found
- फोटो : demo pic
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बैजनाथ में मंदिर के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि युवक के शरीर पर गोली के निशान मिले हैं। उसके पास से एक देसी बंदूक ,1 खंजर ,2 कारतूस ,1 ब्लेड और कुछ पैसे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस रवाना हो चुकी है। मृत युवक के जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर उसका नाम करन वीर सिंह निवासी बिजनोर उत्तर प्रदेश है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, अभी यह साबित नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल बीच रास्ते में हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।