{"_id":"6ad13a7dc9a8c44f5b0b639a","slug":"the-time-spent-at-lok-bhavan-was-pleasant-and-memorable-dehradun-news-c-5-drn1043-1090792-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लोक भवन में बिताया समय सुखद और यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लोक भवन में बिताया समय सुखद और यादगार
विज्ञापन
देहरादून। प्रथम महिला गुरमीत कौर ने बृहस्पतिवार को लोक भवन परिवार की महिलाओं के साथ करवाचौथ का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लोक भवन परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया और एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
प्रथम महिला गुरमीत कौर ने कहा कि लोक भवन में बिताया गया समय उनके लिए सुखद और यादगार रहा है। इस दौरान महिलाओं के साथ विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साह और आपसी सहयोग के साथ भागीदारी की। इन आयोजनों ने सभी को एक-दूसरे के करीब आने, अपने अनुभव साझा करने और परिवार जैसी आत्मीयता के साथ जुड़ने का अवसर दिया।
उन्होंने कहा कि लोक भवन परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करना उनके लिए विशेष अनुभव रहा है। त्योहारों को साथ मनाने से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की भावना विकसित होती है। उन्होंने लोक भवन परिवार की सभी महिलाओं के सहयोग, स्नेह और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।