{"_id":"6ad13ad45a04dbfc12011dfe","slug":"chardham-yatra-the-number-of-devotees-is-gradually-decreasing-dehradun-news-c-5-drn1043-1091316-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा : धीरे-धीरे कम होने लगी श्रद्धालुओं की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा : धीरे-धीरे कम होने लगी श्रद्धालुओं की संख्या
विज्ञापन
देहरादून। चारधाम यात्रा अंतिम चरण में पहुंचने से धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी धीरे-धीरे कम होने लगी है। सप्ताह पहले जहां प्रतिदिन 40 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे, अब यह संख्या घट कर 20 से 21 हजार पर आ गई है। चारधाम यात्रा के इतिहास में पहली बार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार करने वाला है।
19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। इस बार मानसून सीजन में यात्रा निर्बाध रूप से जारी रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सरकार व प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी के लेकर एक या दो दिन के लिए यात्रा को स्थगित किया।
धार्मिक परंपरा के अनुसार केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के दिन बंद होते हैं। लेकिन दोनों के कपाट बंद होने का शुभ मुर्हूत तय होना बाकी है। जबकि बदरीनाथ व गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय की जाती है। यात्रा में अब तक 59.28 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन 20 से 21 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। मौसम की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालु धामों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चारधाम यात्रा अंतिम पड़ाव में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
- हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी