फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth accused of luring and kidnapping a minor

Dehradun News: युवक पर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप

Fri, 27 Dec 2024 08:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of luring and kidnapping a minor
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने हरिद्वार निवासी समुदाय विशेष के युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी नाबालिग बेटी घर से से बिना बताए कहीं चली गई। आरोप लगाया कि हरिद्वार निवासी एक युवक उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बताया कि उनकी बेटी अपने सभी दस्तावेज साथ ले गई है। उसके खाते में 25 हजार रुपये भी हैं। उन्हें आशंका है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबलिग की खोजबीन के प्रयास किए जा रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed