फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young uttarakhand cine award.

28 को दिए जांएगे यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड

Mon, 02 Mar 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Mar 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
young uttarakhand cine award.

यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड (यूका) के तहत लाइफ टाइम अचीवमेंट और लीजेंड्री सिंगर अवार्ड के नामों की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में चार फिल्मों और चार एलबम का नामांकन किया गया है। 28 मार्च को दिल्ली में होने वाले समारोह में सम्मान दिए जाएंगे।

रविवार को नगर निगम के टाउन हॉल में यूका अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुमाऊंनी गायक गिरीश ने हुड़के पर पारंपरिक गायन न्यूली के जरिये गंगा की उत्पत्ति से लेकर सागर में इसके मिलने तक की कहानी ‘हिमगिरी की चेली’ से सुनाई।
विज्ञापन


अमित सागर और टीम ने गढ़वाली गीत कै गंवा की होली स्या बांद... को आधुनिक और पारंपरिक वाद्ययंत्रों गिटार, बांसुरी आदि के फ्यूजन पर पेश किया तो तालियां गूंज उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूका अध्यक्ष चंद्रकांत नेगी ने बताया कि पुरस्कार के लिए तीन गढ़वाली, एक कुमाऊंनी एलबम और तीन गढ़वाली, एक कुमाऊंनी फिल्म नामिनेट की गईं। ज्यूरी के चयन के बाद 28 मार्च को दिल्ली में पुरस्कार दिए जाएंगे।


बताया कि समारोह में प्रदेश की पहली क्षेत्रीय (गढ़वाली) फिल्म जग्वाल की नायिका कुसुम बिष्ट को लाइफ टाइम अचीवमेंट और कुमाऊंनी जागर सम्राट नैनननाथ रावल को बेस्ट लीजेंड्री सिंगर का सम्मान दिया जाएगा।

लोकसंस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाली कई संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपीएस नेगी, रेखा उनियाल, अभिषेक मैंदोला आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed