फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young scientists from Kendriya Vidyalayas showcased their talent

Dehradun News: केंद्रीय विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 09 Oct 2026 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Young scientists from Kendriya Vidyalayas showcased their talent
देहरादून। मोहकमपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय आईआईपी में क्षेत्रीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन हुआ। इसमें देहरादून संभाग के 28 केंद्रीय विद्यालयों के 151 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक परियोजनाएं और नए विचार प्रस्तुत किए। समापन समारोह में जिला अकादमिक समन्वयक बृजेश पाल ने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं बल्कि जीवन को समझने का नजरिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी नए प्रयोग और नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। चयनित होने वाले बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर देहरादून संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान डॉ. बबीता बेहरा, डॉ. अंकुश बिंदवाल, डॉ. महक धीमान, डॉ. मुकेश पोतदार, डॉ. मंजिंदर कौर, डॉ. ज्योति पोरवाल, सत्यम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed