{"_id":"687f23c1dccaa70bac0fbd70","slug":"young-rifleman-dies-of-heart-attack-in-army-camp-funeral-held-with-military-honours-srinagar-garhwal-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Garhwal: सैन्य सम्मान के साथ हुआ राइफलमैन का अंतिम संस्कार, आर्मी कैंप में हार्ट अटैक से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Garhwal: सैन्य सम्मान के साथ हुआ राइफलमैन का अंतिम संस्कार, आर्मी कैंप में हार्ट अटैक से हुई थी मौत
Tue, 22 Jul 2025 11:44 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:44 AM IST
सार
सैन्य सम्मान के साथ राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप का अंतिम संस्कार हुआ। आठ जून को ही उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
युवा राइफलमैन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया में हार्ट अटैक से मौत हुई राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह श्रीनगर के अलकेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान और गमगीन माहौल में किया गया। इस दौरान परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पौड़ी जिले की तहसील श्रीनगर के गांव कटाखोली, पट्टी चलणस्यूं निवासी लोकेंद्र प्रताप (26) गढ़वाल राइफल्स की 21वीं बटालियन में आठ वर्ष पहले भर्ती हुए थे। इस समय वे जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और एक हफ्ते पहले प्रशिक्षण के लिए गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया आए हुए थे।
विज्ञापन
रविवार रात वह भोजन कर सोए, सोमवार सुबह जब वे नहीं उठे तो साथी सैनिक कैंप में पहुंचे। वहां वह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शाह के फलक पर भी धामी की धमक, प्रदेश से लौटने के दो दिन बाद की तारीफ, बढ़ाया सियासी पारा
मौत की सूचना मिलने पर माता-पिता, भाई-भाभी आदि परिजन आर्मी कैंप पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात में लोकेंद्र की परिवार से फोन पर बातचीत हुई थी। आठ जून को ही उनकी शादी हुई थी।