फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man tied to a pillar and beaten for stopping him from plucking mangoes Laksar Roorkee Uttarakhand News

Roorkee News: युवक को पकड़कर घर ले गए फिर पिलर से बांधकर पिटा...आम तोड़ने से रोकने पर दी सजा

Fri, 24 May 2024 05:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 May 2024 05:34 PM IST
सार

युवक को मकान के पिलर से बांधकर पिटाई कर दी गई। किसी ने इसकी सूचना उसकी मां को दी। मां ने सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गए।

विज्ञापन
Young man tied to a pillar and beaten for stopping him from plucking mangoes Laksar Roorkee Uttarakhand News
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बाग से आम तोड़ने आए बच्चों को बाग की रखवाली कर रहे युवक ने धमकाकर भगा दिया। इससे नाराज एक बच्चे के परिजन युवक को पकड़कर अपने घर ले गए। आरोप है कि युवक को पिलर से बांधकर पिटाई की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।

विज्ञापन

लक्सर के करणपुर गांव निवासी मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बुधवार को पड़ोसी गांव दाबकी में आम के बाग की रखवाली करता है। बुधवार को गांव के दो बच्चे आम तोड़ रहे थे। इस पर काला ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। इसकी जानकारी बच्चों ने अपने परिवार को दी। आरोप है कि बच्चों के परिजन बाग में आए और उसे पकड़कर अपने घर ले गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत, हार्ट अटैक से केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा जान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे मकान के पिलर से बांधकर पिटाई कर दी। किसी ने इसकी सूचना उसकी मां को दी। मां ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने उसे खोलकर अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर दाबकी गांव निवासी जोगिंदर, उसके बेटे जॉनी, प्रदीप व कृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चारों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed