फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man stunting Video on bike went viral on WhatsApp police took action Srinagar Garhwal Uttarakhand

Srinagar Garhwal: बाइक पर स्टंट करते हुए युवक का व्हाट्सएप पर हुआ वीडियो वायरल, पुलिस ने की खातिरदारी

Sat, 03 Jun 2023 10:45 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jun 2023 10:45 AM IST
सार

श्रीनगर में बाइक पर स्टंट करते हुए युवक का वीडियो वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने मामले का संज्ञान लिया और क्षेत्राधिकारी यातायात को उक्त वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
young man stunting Video on bike went viral on WhatsApp police took action Srinagar Garhwal Uttarakhand
बाइक पर स्टंट करते हुए युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक का व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस  तुरंत एक्शन मोड में आ गई। वाहन की आरसी जब्त करते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


स्टंट बाज युवक को स्टंट करना महंगा पड़ गया। इसी के साथ कई और स्टंटबाज भी पुलिस की नजर में हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने स्टंटबाज पर नकेल कसी। शुक्रवार को बाइक पर स्टंट करते हुए युवक का व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी यातायात को उक्त वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: बीच बाजार सिरफिरे ने किया कैबिनेट मंत्री को पकड़ने का प्रयास, समर्थकों ने खूब की धुनाई, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो के बारे में पता चला कि उक्त वीडियो श्रीनगर नैथाना पुल का है। तत्पश्चात वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन स्वामी का पता लगाकर यातायात उप. निरीक्षक नीरज शर्मा द्वारा उक्त वाहन की आरटी जब्त करते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की  गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed