फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man neck cut by Chinese thread injured man taken to hospital Haridwar Uttarakhand News

Haridwar: बाइक पर जा रहे युवक के गले में लिपटा चीनी मांझा, गहरा घाव, प्रतिबंध के बावजूद बिक्री पर डीएम सख्त

Wed, 26 Nov 2025 03:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Nov 2025 03:34 PM IST
सार

बाइक पर जा रहे युवक के गले में चीनी मांझा लिपटने से गहरा घाव हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Young man neck cut by Chinese thread injured man  taken to hospital Haridwar Uttarakhand News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की बिक्री और इसका जानलेवा खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। बुधवार को सप्तऋषि क्षेत्र में फ्लाईओवर पार करते समय युवक करण शर्मा के गले पर तेज धारदार चीनी मांझा लिपट गया जिससे उसके गले पर गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गया। युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक करण की गर्दन में काफी गहरा घाव था। यदि मांझा कुछ मिलीमीटर और भीतर चला जाता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। इस घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को चीनी मांझे की बिक्री, संग्रहण और उपयोग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। बीते वर्ष चीनी मांझा की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन


चीनी मांझे के नाम पर जानलेवा हथियार बेच रहे कुछ लोग

धर्मनगरी में चीनी मांझा बेचने वाले व्यापारी एक बार फिर आम लोगों की जान लेने पर उतारू हैं। बुधवार को भी जिले में चीनी मांझे की चपेट में आने से एक युवक का गला कट गया। यह इस सीजन का पहला मामला है। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चीनी मांझा बेचने वाले लोग न केवल हादसों को बढ़ा रहे हैं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से वे जानलेवा हथियार बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों के साथ डामकोठी में हुई बैठक के दौरान चीनी मांझे की बिक्री, संग्रहण और उपयोग पर व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चीनी मांझे से बीते वर्ष हुई दो लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के अंग कटने की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार, नगर निगम आयुक्त नंदन कुमार और सहायक नगर आयुक्तों के अलावा पुलिस टीम को सक्रियता से छापेमारी के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि चीनी मांझा मिलने पर दुकानदार के विरुद्ध तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए और जब्त किए गए माल को तत्काल नष्ट कर दिया जाए।

 

बच्चे भी बता सकते हैं मांझे की खेप बेचने वालों का पता

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चीनी मांझे के खिलाफ अभियान के दौरान बच्चों को विश्वास में लेकर उन्हें जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूल, कॉलेज और खेल मैदानों में सभी को चीनी मांझे के प्रति सजग करने और इसकी बिक्री करने वालों की जानकारी जुटाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो मांझा बेच रहे हैं उनके परिवार के सदस्य भी इस हादसे का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने विक्रेताओं से अपील की कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ऐसी सामग्री को स्वतः नष्ट कर दें। उन्होंने कहा कि बच्चे ही वास्तविक विक्रेता का पता बता सकते हैं। इसके लिए पुलिस को सक्रियता से कार्य करना होगा।

दीपावली के बाद मांझे की खेप भरने की शिकायत

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से चीनी मांझा पर पूर्णतय: प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले अधिकांश लोग ज्वालापुर क्षेत्र के हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन दुकानदारों को पहले चिह्नित किया जाए जिन्होंने दीपावली से लेकर छठ पर्व तक पटाखे बेचे थे। उनका कहना है कि इन दुकानदारों ने सीजन शुरू होते ही चीनी मांझे की खेप भर ली है।


पुलिस ने पतंगों की दुकानों पर मारे छापे, नोटिस किए जारी

चीनी मांझे से हुए हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया। बुधवार की शाम ज्वालापुर पुलिस ने अभियान चलाकर बाजारों में पतंग-मांझे की दुकानों पर छापे मारे। दुकानदारों को नोटिस जारी किए और चेतावनी दी कि अगर चीनी मांझा बेचते हुए पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं...राजाजी टाइगर रिजर्व:  सात हाथियों की मार्मिक कहानियां...जगाई नई उम्मीद, चिल्ला जोन में शुरू हो पाई हाथी सफारी

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ज्वालापुर के चौक बाजार, पीठ बाजार, लोधामंडी, तेलियान आदि इलाकों में बनी पतंग-मांझे की दुकानों पर छापे मारे। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित मांझा न तो दुकान में रखा जाए और न ही बेचा जाए। पुलिस ने सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि प्रतिबंधित मांझा बेचते पाए जाने पर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed