फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man murdered by beating him with bucket Roorkee Crime Uttarakhand news in hindi

Roorkee Crime: बदमाशों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा, अंडे की ठेली लगाता था आकाश

Wed, 10 Jan 2024 11:12 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Jan 2024 11:12 AM IST
सार

बदमाशों ने अंडे की ठेली लागाने वाले एक युवक की जान ले ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Young man murdered by beating him with bucket Roorkee Crime Uttarakhand news in hindi
रुड़की में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाद में युवकों ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू पुत्र स्वामीनाथ रुड़की टॉकीज के पास अंडे की ठेली लगाता था। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक उसकी ठेली पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने आकाश के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से युवकों की पहचान की जा रही
बताया जा रहा है कि इस बीच युवकों ने आकाश पर पास में रखी बाल्टी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सबके राम: मैं दूंगी राम मंदिर के लिए सबसे पहले कुर्बानी...वृद्धा का उत्साह देखकर जब हैरान रह गए थे निशंक

याहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक निवासी गांव बिंडूखड़क, थाना झबरेड़ा और  एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed