फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man injured while bungee jumping in Rishikesh Shivpuri Uttarakhand news in hindi

Rishieksh News: शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान हुआ हादसा, छत पर गिरा युवक, रोमांच का सफर जोखिम में बदला

Thu, 13 Nov 2025 10:15 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Nov 2025 10:15 AM IST
सार

रोमांच का सफर कभी-कभी जोखिम में भी बदल जाता है। ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक के चोटिल होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Young man injured while bungee jumping in Rishikesh Shivpuri Uttarakhand news in hindi
बंजी जंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक चोटिल हो गया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बंजी जंपिंग के दौरान युवक टिन की छत पर गिर गया था।

विज्ञापन


मुनि की रहती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। युवक को मामूली चोटे आई है। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।युवाओं में बंजी जंपिंग का जबरदस्त क्रेज है, लेकिन रोमांच के साथ खतरा भी उतना ही बड़ा है।
विज्ञापन





बंजी जंपिंग का क्रेज केवल युवाओं में ही नहीं है। हाल ही में ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की थी। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया। बुजर्ग महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली रवाना, नई जिम्मेदारी मिलने पर लेकर हरक सिंह का बयान आया सामने

सोशल मीडिया पर वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए। कुछ लोगों ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। आप अपने जीवन में कभी भी कोई भी उदाहरण पेश कर सकते हैं जो इस बुजुर्ग महिला ने किया है। वहीं पैरा खिलाड़ी डॉ. नीरजा गोयल ने एडवेंचर की दुनिया में इतिहास रच दिया। उन्होंने बंजी जंपिंग में 109 मीटर से जंप कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनके हौसले को सलाम कर रहे हैं। लेकिन रोमांच के साथ ही यह जोखिम भी है, जिसमें सावधानी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed