फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man hangs himself after dispute with wife.

Dehradun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

Tue, 11 Aug 2026 02:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 11 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself after dispute with wife.
कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ में एक 24 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की चार माह पूर्व अप्रैल में ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जीवनगढ़ निवासी नासिर (24) का रविवार रात अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के कारण पत्नी झगड़े के बाद सो गई। सोमवार सुबह जब उसकी आंख खुली, तो उसने पति को फंदे से लटका पाया। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन कमरे में पहुंचे और तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डाकपत्थर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक नासिर नशे का आदी था और उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस व चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पत्नी से अनबन के बाद तनाव में आकर यह कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed