फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man dead in suspicious circumstances.

होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत 

Sun, 10 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
young man dead in suspicious circumstances.
लाश - फोटो : demo pic

कोतवाली नगर लक्खीबाग क्षेत्र स्थित मयंक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक मृत मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। 

विज्ञापन


परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत की वजह जहरीले पदार्थ का सेवन बताया जा रहा है। परिजनों से पता चला कि युवक की हाल ही में सगाई हुई थी, बहुत ही जल्द उसकी शादी होने वाली थी। 
विज्ञापन


लक्खीबाग चौकी इंचार्ज राकेश शाह ने बताया कि रविवार को पुलिस कंट्रोल रूप से सूचना मिली कि त्यागी रोड स्थित मयंक होटल के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक बेड के साइड में पड़ा है। कमर भीतर से बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा तोड़ा तो युवक के मुंह से निकल रहा था झाग 
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज कुछ और पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तत्काल दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


युवक की जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त दीपक बिष्ट (28) पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम मैकोट थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। होटल कर्मियों से पूछताछ में पता चला कि दीपक ने शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे रूम बुक कराया था। रात को बिना खाना खाए वह सो गया। 

सुबह जब वेटर ने बेल और आवाज लगायी तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस के अनुसार वह आधार कार्ड बनाने का काम करता था और वह नशे का भी आदि था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed