फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man cheated of Rs 3.49 lakh in the name of getting a job abroad

Dehradun News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 3.49 लाख रुपये

Fri, 22 Nov 2024 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 3.49 lakh in the name of getting a job abroad
-ऑनलाइन ढूंढा था कंसलटेंसी का पता, फोन कर फंस गया साइबर ठगों के जाल में
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.49 लाख रुपये ठग लिए गए। युवक ने ऑनलाइन कंसलटेंसी का नंबर खोजा था। इस पर फोन किया तो ठगों ने उनसे विभिन्न चार्ज के नाम पर यह रकम ठग ली। मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।



मंजीत कुमार निवासी नेहरू कॉलोनी एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन हैं। वह गत जून में विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक ऑनलाइन कंसलटेंसी खोजी। इस पर लिखे नंबर पर कॉल किया तो फोन सुनने वाले ने खुद को जनरल सेल्स आईएलसी का कर्मचारी बताया। उसने मंजीत को विदेश में एक जॉब ऑफर की। इसके बाद उनसे दस्तावेज मांगे। मंजीत ने सारे दस्तावेज भेज दिए। इसके बाद साइबर ठग ने मंजीत से सत्यापन के नाम पर 13 हजार रुपये मांगे। यह रकम उन्होंने उसके खाते में जमा कर दी।
विज्ञापन




इसके बाद विभिन्न चार्ज के रूप में उनसे रकम की मांग की जाती रही। उन्होंने तीन जून 2024 से लेकर 22 जून 2024 तक ठगों के खाते में 3.49 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद ठग ने अपना नंबर बंद कर दिया। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed