फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young athletes displayed their prowess at the

Dehradun News: एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता में बाल खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 11 Oct 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 11 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Young athletes displayed their prowess at the
- सेवा संकल्प संस्थान की ओर से विभिन्न वर्गाों में आयोजित हुईं खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा संकल्प संस्थान की ओर से साहिया में एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के बाल खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लिए दौड़, लंबी कूद और भाला फेंक सहित कई स्पर्धाएं आयोजित हुईं। लंबी कूद के बालक वर्ग में दिव्यांश ने पहला, अमन ने दूसरा और अनुज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जीविका प्रथम, कनवी द्वितीय और प्रीति तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुज बिष्ट ने पहला, आर्यन ने दूसरा और निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में दिव्यांश प्रथम, निखिल द्वितीय और नमन बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अनुज बिष्ट ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में सुहाना प्रथम, मानवी द्वितीय और कावी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में साहिल प्रथम, अंश द्वितीय और सम्राट तृतीय रहे। बालिका वर्ग में तानिया ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा और तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में विराट प्रथम और सम्राट द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए साहिया डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष अनिल सिंह तोमर ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर खेल प्रमुख शर्मिला पंवार, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, उषा बिष्ट, आरती बिष्ट, सरिता बिष्ट, रुचि राय, विशाखा राय, इंदिरा देवी, सोनिया, निकिता, उषा चौहान, अंशिका जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed