फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   You will be able to pay building tax from home

Dehradun News: घर बैठे जमा कर पाएंगे भवन कर और यूजर चार्ज

Wed, 25 Jun 2025 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 25 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
You will be able to pay building tax from home
नगर पालिका क्षेत्र में भवनों पर यूनिक नंबर आईडी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। आईडी पर छपा क्यूआर कोड स्कैन कर उपभोक्ता भवन और यूजर चार्ज भी ऑनलाइन जाम कर पाएंगे। मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने वार्ड नंबर एक बंशीपुर से भवनों पर यूनिक नंबर आईडी प्लेट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के नौ वार्डों में चार हजार भवन है। इससे पहले क्षेत्र की डिजिटल मैपिंग की गई थी। जिसमें भवनों के साथ सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल लाइन आदि यूटिलिटी की मैपिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि भवनों पर लगी यूनिक नंबर आईडी पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता अपना भवन कर और यूजर चार्ज ऑनलाइन जमा कर पाएंगे। नीरू देवी ने बताया कि इससे शहरवासियों को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर काटने की समस्या से निजात मिलेगी। बताया कि क्यूआर कोड को स्कैन कर घरों से शत प्रतिशत कूड़ा उठान भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्या, कार्यदायी संस्था के प्रबंधक सुनील कुमार, संदीप चौहान, अभिषेक चौहान, मंगल सिंह, रविंद्र कुमार, मनीष चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed